(a) हिसार
(b) सोनीपत
(c) करनाल
(d) कुरूक्षेत्र
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 6 अप्रैल, 2016 को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने हरियाणा के करनाल में प्रथम राज्य बागवानी विज्ञान विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया।
- यह विश्वविद्यालय उत्पादन, कटाई पश्चात प्रबंधन और प्रसंस्करण उद्योगों में प्रशिक्षित जनशक्ति की बढ़ती मांग को पूरा करने में कौशल विकास केंद्र के रूप में भी काम करेगा।
- हरियाणा समेकित बागवानी मिशन अपनाने तथा संरक्षित खेती एवं कटाई के बाद प्रबंधन को प्राथमिकता देने के संदर्भ में अग्रणी राज्य है।
- राज्य ने बागवानी फसलों के तहत काफी क्षेत्रफल में वृद्धि की है, वर्ष 2002-03 में यह 2.0 लाख हेक्टेयर था, जो वर्ष 2013-14 में बढ़कर 4.5 लाख हेक्टेयर हो गया तथा इसी अवधि के दौरान उत्पादन 2.51 मिलियन टन से बढ़कर 6.30 मिलियन टन हो गया।
- राज्य ने अगले दशक में क्षेत्रफल में 9.0 लाख हेक्टेयर की वृद्धि के साथ उत्पादन 27 मिलियन टन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।
- इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment