(a) राष्ट्रीय ऊर्जा सक्षम कृषि पम्प कार्यक्रम
(b) राष्ट्रीय ऊर्जा बचत कार्यक्रम
(c) ऊर्जा बचाओ अभियान
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 07 अप्रैल, 2016 को केंद्र सरकार द्वारा देश को ऊर्जा सक्षम बनाने हेतु विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश) में ‘राष्ट्रीय ऊर्जा सक्षम कृषि पम्प कार्यक्रम’ और ‘राष्ट्रीय ऊर्जा सक्षम पंखा कार्यक्रम’ का शुभारंभ किया गया।
- इसके साथ ही विजयवाड़ा राष्ट्रीय ऊर्जा सक्षम पंखा कार्यक्रम को लागू करने वाला देश का पहला शहर बन गया।
- उल्लेखनीय है कि इन कार्यक्रमों का शुभारंभ आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चन्द्रबाबू नायडू द्वारा ‘ऊर्जा सक्षम बिजली व्यवस्था’ पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला के उद्घाटन सत्र के दौरान किया गया।
- इन कार्यक्रमों का क्रियान्वयन विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के संयुक्त उद्यम ‘एनर्जी एफिसिएन्सी सर्विसेज लिमिटेड’ (EESL) द्वारा किया जाएगा।
- राष्ट्रीय ऊर्जा सक्षम कृषि कार्यक्रम की विशेषताओं में शामिल है-
- बीईई स्टार रेटिंग वाले ऊर्जा सक्षम कृषि पंपसेट किसानों को निःशुल्क वितरित किए जाएंगे जिसमें स्मार्ट कंट्रोल पैनल, सिम कार्ड और स्मार्ट मीटर होगा।
- इस कार्यक्रम के तहत ईईएसएल द्वारा 2,00,000 बीईई स्टार रेटिंग वाले पंपसेट आंध्र प्रदेश के किसानों को वितरित किए जाएंगे जिससे वर्ष 2019 तक 30 प्रतिशत ऊर्जा की बचत होगी।
- राष्ट्रीय ऊर्जा सक्षम पंखा कार्यक्रम की विशेषताओं में शामिल है-
- इसके तहत 50 वाट के बीईई पांच स्टार रेटिंग वाले छत के पंखे वितरित किए जाएंगे जो परंपरागत 75-80 वाट वाले पंखों से 30 प्रतिशत अधिक ऊर्जा बचाएंगे।
- वर्तमान समय में उपभोक्ता को दो ऊर्जा सक्षम पंखे प्रत्येक 60 रुपए प्रतिमाह ईएमआई आधार पर दिए जाएंगे।
- साथ ही उपभोक्ता 1250 रुपए नकद भुगतान करके भी पंखा खरीद सकते हैं।
No comments:
Post a Comment