(a) आईएसबीएन पोर्टल
(b) शिक्षा पोर्टल
(c) ऑनलाइन बुक पोर्टल
(d) यूनीवर्सिटी पोर्टल
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 7 अप्रैल, 2016 को केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने अंतर्राष्ट्रीय मानक पुस्तक संख्या (ISBN) के पंजीकरण और आबंटन के लिए आईएसबीएन पोर्टल लांच किया।
- यह प्रणाली प्रकाशकों के साथ-साथ लेखकों को भी निर्धारित समय में त्वरित व कुशल सेवा प्रदान करेगी।
- उच्च शिक्षा विभाग के अन्तर्गत आईएसबीएन के लिए राजा राममोहन राय राष्ट्रीय एजेंसी ने इस कार्यक्रम को आयोजित किया।
- अंतर्राष्ट्रीय मानक पुस्तक संख्या (ISBN) मोनोग्राफिक प्रकाशनों की पहचान करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाली संख्या है।
- बारकोड फॉरमेट में प्रदर्शित 13 अंकों की पहचान संख्या राष्ट्रीय आईएसबीएन एजेन्सी के माध्यम से यूके स्थित अंतर्राष्ट्रीय आईएसबीएन एजेंसी द्वारा प्रदान की जाती है।
- आईएसबीएन की राजा राममोहन राय राष्ट्रीय एजेंसी आईएसबीएन पंजीकरण के लिए उत्तरदायी है जो कि यूके स्थित अंतर्राष्ट्रीय एजेंसी से संबद्ध है।
No comments:
Post a Comment